बागपत: बागपत में जमीयत उलेमा की मासिक बैठक में ईद-उल-अज़हा और दीनि तालीम पर हुई चर्चा
Baghpat, Bagpat | May 27, 2026 बागपत शहर की सैफियान मस्जिद में जमीयत उलेमा शहर बागपत की मासिक बैठक आयोजित हुई। बुधवार को करीब सुबह 9:30 बजे बैठक में संगठन के मासिक कार्यों की समीक्षा करते हुए समाज सुधार और दीनि तालीम को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। उलेमाओं और पदाधिकारियों ने कहा कि बच्चों को धार्मिक शिक्षा के साथ बेहतर संस्कार देना समय की जरूरत है। इसके अलावा आगामी ईद-उल-अज़हा को लेकर भी