शाहनगर: पन्ना में अखिल भारतीय फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ, जबलपुर ने बालाघाट को हराया
पन्ना जिले के छत्रसाल स्टेडियम में 19 जनवरी से 26 जनवरी तक आयोजित होने वाले अखिल भारतीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक और पूर्व मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान खिलाड़ियों का परिचय लेते हुए अतिथियों ने उनका उत्साहवर्धन किया।