हरियाणा के ग्रेटर फरीदाबाद में पत्नी व ससुराल वालों से परेशान होकर रेडियोथेरेपिस्ट 15वीं मंजिल से कूद गया। नीचे गिरते ही मौत हो गई। घटना सेक्टर-87 में एसआरएस पर्ल सोसाइटी की है, जहां 38 वर्षीय योगेश अपने 6 साल के बेटे के साथ रह रहा था। पत्नी के साथ विवाद था। योगेश के परिजन का आरोप है कि ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे।