बरेली: हरूनगला में नकली खाद का काला खेल बेनकाब, लैब में फेल सभी सैंपल, किसानों से बड़े स्तर पर ठगी का खुलासा
बरेली के हरूनगला में नकली खाद का बड़ा खुलासा हुआ है। कृषि विभाग और पुलिस की कार्रवाई में पकड़े गए 6 नमूने लैब जांच में फेल पाए गए। आरोपी माइक्रो न्यूट्रिएंट और केमिकल को ऑर्गेनिक पोटाश बताकर महंगे दामों पर बेच रहे थे। बिना वैध दस्तावेज के गोदाम सील कर एफआईआर दर्ज की गई, अब नकली खाद नष्ट होगी।