रामगढ़: मानकी गांव में पेयजल संकट गहरा, डेढ़ महीने से पानी सप्लाई ठप, आक्रोशित महिलाओं ने फोड़ी मटकी
Ramgarh, Alwar | May 19, 2026 रामगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत चौमा के अंतर्गत मानकी गांव में पेयजल संकट लगातार गंभीर होता जा रहा है। गांव में पिछले करीब डेढ़ महीने से पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद पड़ी है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या से नाराज सैकड़ों महिलाओं ने मंगलवार को दोपहर 12 बजे विरोध प्रदर्शन किया।और मटकी फोड़कर के रोष व्याप्त किया