भादरा: भादरा में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, हत्या की आशंका
भादरा के वार्ड 11 स्थित किराये के मकान में रहने वाले पेपसिंह उर्फ पप्पूसिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के भाई इन्द्रसिंह ने हत्या की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। मौके पर सिर से खून बहता मिला और आंगन में भी खून फैला था। पुलिस, एफएसएल व स्पेशल टीम ने साक्ष्य जुटाए। परिजनों ने एक महिला व उसके पुत्र पर संदेह जताया है।