रघुराजनगर नगरी: मां शारदा मंदिर के बगल से बारिश परसमनिया घाटी जाने वाली सड़क बनी फिसल पट्टी, जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर लोग
मैहर से परसमनिया पहाड़, रामपुर पाठा होकर जाने वाली घाटी की सड़क लंबे समय से निर्माण की बाट जोह रही है। बारिश शुरू होते ही सड़क की हालत और बदतर हो गई है। जगह-जगह कीचड़ और दलदल बनने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद सड़क पर मोटरसाइकिल सवार फिसलते नजर आए। घाटी क्षेत्र होने के कारण सड़क पर चढ़ाई और मोड़ पहले से ही चुनौतीपूर्ण हैं