उमरेठ: उमरेठ पुलिस ने 17 दिन बाद चोरी का मामला किया उजागर, 4 नाबालिग चोरों ने की थी चोरी
उमरेठ पुलिस ने रिपोर्ट के सतरह दिनों बाद चोरी के मामले का खुलासा किया है। सोमवार को आठ बजे पुलिस ने जारी प्रेस नोट में बताया कि चार अपचारी बालकों ने इस वारदात को अंजाम दिया था। सोना खरीदने वाले आरोपी को गिरफतार किया गया है। उमरेठ की शांती कालोनी निवासी कमला बाई कुमरे ने 3 अप्रैल को चोरी की रिपोर्ट लिखाई थी।