सीतामऊ: सीतामऊ में दीपाखेड़ा की नई आबादी से बिना नंबर की कार से 193 किलो डोडा चूरा बरामद, चालक गिरफ्तार
मंदसौर। सीतामऊ पुलिस ने दीपाखेड़ा की नई आबादी रोड पर नाकाबंदी कर बिना नंबर की स्विफ्ट कार से 193 किलो डोडाचूरा बरामद किया। थाना प्रभारी कमलेश प्रजापति ने बताया कि सगोर निवासी राहुल डांगी को गिरफ्तार किया गया,कार से छह कट्टे मिले। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर सप्लायर और नेटवर्क को लेकर पूछताछ जारी है,