कवर्धा: कलेक्टर ने खाद-बीज दुकानों पर की दबिश, किसानों से लिया फीडबैक, पिपरिया में एक्सपायर्ड कीटनाशक किया जब्त
जिले में गन्ना फसल के लिए खाद की बढ़ती मांग के बीच कलेक्टर गोपाल वर्मा ने गुरुवार शाम 05 बजे के करीब शहर की खाद-बीज दुकानों पर अचानक निरीक्षण कर हड़कंप मचा दिया। उन्होंने दुकानों में मौजूद किसानों से सीधे बातचीत कर खाद की कीमतों और उपलब्धता को लेकर फीडबैक लिया। कलेक्टर ने वर्धमान बीज भंडार, महावीर कृषि केंद्र और शाकम्बरी कृषि सेवा केंद्र का निरीक्षण करते हु