गया टाउन सीडी ब्लॉक: सिटी एसपी कोटा किरण कुमार ने पुलिस लाइन का निरीक्षण किया, सिपाहियों से प्रशिक्षण की जानकारी ली
गयाजी में आज मंगलवार को पुलिस लाइन परिसर में सिटी एसपी कोटा किरण कुमार द्वारा प्रशिक्षु सिपाहियों का निरीक्षण किया गया। वहीं आउटडोर एवं इंडोर प्रशिक्षण से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की तथा प्रशिक्षण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिएI इसकी जानकारी आज दिनांक 17 फरवरी मंगलवार की दोपहर 12 बजे दी गई।