पूर्णिया पूर्व: प्रोफेसर कॉलोनी में पति ने पत्नी को देसी कट्टे की नोक पर बनाया बंधक, घंटों परेशान रही पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार
पूर्णिया के प्रोफेसर कॉलोनी में एक युवक ने सुबह से ही हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया। जिसमें एक युवक दो देसी कट्टा लेकर न सिर्फ अपनी पत्नी को बंधक बना लिया बल्कि कई राउंड फायरिंग भी किया। इस दौरान पूर्णिया के कई थाने की पुलिस लोडेड देसी कट्टा के सामने घंटो बेबस नजर आई। आखिरकार कुछ पुलिस वाले स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद युवक को दबोचा।