पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया जिले के 14 प्रखंड के 28 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर बनाया गया टीकाकरण कार्नर
पूर्णिया जिले के कसबा प्रखंड स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सुरोचिया में स्थानीय मुखिया लक्ष्मण सिंह द्वारा उदघाटन करते हुए स्थानीय लोगों को शत प्रतिशत टीकाकरण सुविधा का लाभ उठाने की अपील की गई। इस दौरान प्रभारी सिविल सर्जन डॉ आर पी मंडल, डीपीएम सोरेंद्र कुमार दास, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ विनय मोहन आदि मौजूद थे।