पूर्णिया पूर्व: युवा जागृति मंच द्वारा आयोजित 19वां विशाल रक्तदान शिविर में शामिल हुए सांसद पप्पू यादव ने किया रक्तदान
पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र के रजनी चौक के समीप त्रिदेव भवन में युवा जागृति मंच द्वारा 19वां विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव विशेष रूप से उपस्थित होकर शिविर में भाग लेने वाले लोगों का उत्साहवर्धन किया। मौके पर उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महान कार्य है। जिससे न केवल दूसरों का जीवन बचाया जा सकता है।