ज्ञानवापी व्यासजी के तहखाने में पूजा की मिली अनुमति, जिला जज कोर्ट ने दिया आदेश
Sadar, Varanasi | Jan 31, 2024 ज्ञानवापी मामले में हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा कि, पूजा सात दिनों के भीतर शुरू होगी। सभी को नियमित रूप से पूजा करने का अधिकार होगा तहखाने में पूजा संबंधी आवेदन पर जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत में दोनों पक्ष की तरफ से बहस पूरी कर ली गई।