वाराणसी में नमामि गंगे के स्वयंसेवक ने मणिकर्णिका घाट पर चलाया सफाई अभियान
Sadar, Varanasi | Jan 31, 2024 वाराणसी में मणिकर्णिका घाट पर चला सफाई अभियान बुधवार को मणिकर्णिका घाट के गंगा तट पर गंगा निर्मलीकरण के लिए "'सबका साथ हो गंगा साफ हो" का नारा फिर से बुलंद हुआ। नमामि गंगे के स्वयंसेवक राजेश शुक्ला ने मणिकर्णिका घाट के किनारे पड़े कपड़े, पॉलिथीन, खाद्य सामग्रियों के पैकेट, शीशे की तस्वीरें , बोतलें इत्यादि बटोर कर कूड़ेदान तक पहुंचाया।