डिंडौरी: शाहपुर में आयोजित विकसित भारत जी राम जी योजना के शुभारंभ के दौरान शहपुरा विधायक ने सीसी सड़क निर्माण की दी स्वीकृति
शाहपुर में आयोजित विकसित भारत जी राम जी योजना कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं की मुख्य मार्ग से विद्यालय तक सीसी सड़क निर्माण की मांग पर त्वरित संज्ञान लेते हुए शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने 10 लाख रुपए की लागत से सीसीसड़क निर्माण की स्वीकृति प्रदान की। शहपुरा विधायक ने गुरुवार शाम 7:00 बजे सोशल मीडिया में वीडियो पोस्ट कर जानकारी दी ।