शहीद नायक गोपाल सिंह पोखरिया की 29वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम
पिथौरागढ़ में शहीद नायक गोपाल सिंह पोखरिया की 29वीं पुण्यतिथि पर सैन्य सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी गई। उनके बलिदान एवं बहादुरी को याद करते हुए पूर्व सैनिक संगठन, सेना अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। शहीद स्मारक के पास भू-धसाव का खतरा बताया गया है, सुरक्षा कार्य शुरू करने की प्रशासन से मांग जारी है।