बांका: मेहरपुर प्राथमिक विद्यालय में खेलते समय छात्र गिरकर घायल
Banka, Banka | May 15, 2026 बांका के प्राथमिक विद्यालय मेहरपुर में शुक्रवार की सुबह करीब 10:00 बजे खेल के दौरान एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना उस समय हुई जब छात्र स्कूल परिसर में लगे झूले पर खेल रहा था।प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल छात्र की पहचान प्रिंस कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि वह झूला झूल रहा था, तभी एक अन्य बच्चे द्वारा धक्का दिए जाने के कारण वह गिर गया