ललितपुर: जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने आगामी मुहर्रम त्यौहार के मद्देनज़र मय फोर्स के साथ लिया सुरक्षा का जायजा
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक,द्वारा मय पुलिस बल के आगामी मोहर्रम त्योहार के दृष्टिगत कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत भ्रमण कर, पैदल गस्त करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया व्यापारियों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया गया तथा दुकानों पर उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने वाले दुकानदारों को सम्मानित किया।