डीग: डीग जिले में टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली गति, अब मिनटों में होगी फेफड़ों की जांच
"जन-जन का रखें ध्यान, टीबी मुक्त भारत अभियान” की थीम पर विश्व क्षय रोग दिवस (24 मार्च) से शुरू हुए 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत प्रदेश को क्षय रोग मुक्त बनाने के प्रयास तेज हो गए हैं। इसी क्रम में डीग जिले में अब टीबी मरीजों को एक्स-रे जांच के लिए लंबी कतारों में इंतजार नहीं करना पड़ेगा।