वाड्रफनगर: जिले के 2376 आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ
वाड्रफनगर गुरुवार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले के 2376 आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण पखवाड़ा 2026 के आठवें चरण का शुभारंभ किया गया। अभियान 09 से 23 अप्रैल 2026 तक संचालित होगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य मातृ एवं शिशु पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता तथा प्रारंभिक बाल विकास के प्रति व्यापक जन-जागरूकता बढ़ाना एवं समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।