सुसनेर: देहरिया में युवक को जान से मारने की धमकी, अवैध फिरौती की मांग, पुलिस जांच में जुटी
देहरिया निवासी रमेश मालवीय को जान से मारने की धमकी देने और अवैध रूप से फिरौती की मांग करने का मामला सामने आया है। सोयत रोड स्थित थाने से हेडमोरिर धर्मेन्द्र पाटिदार ने आज रविवार की दोपहर 3 बजे इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़ित ने पुलिस थाना प्रभारी को आवेदन देकर सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। आवेदन की जांच की जा रही है।