धज्जुपुर पोखरा के पास से उत्पाद विभाग की पुलिस ने 105 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार कर कार को जब्त किया। बुधवार की शाम 7 बजे उत्पाद थानाध्यक्ष अमरेश कुमार ने कहा कि दोनों पटना जिला के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के फुलवारी शरीफ वार्ड 22 के मो.इब्राहिम मलिक तथा दूसरा उसी जिला के जक्कनपुर थाना क्षेत्र के मीठापुर गांव निवासी आदित्य कुमार है।