बदायूं: एचपी इंटरनेशनल स्कूल के शिक्षकों ने कक्षा 10 के छात्र को पीटकर किया घायल, छात्र ने थाने में दी तहरीर
Budaun, Budaun | Dec 18, 2024 बदायूं के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के चन्द्रशीलनगर के रहने वाले राजू शर्मा का बेटा आयुष्मान शर्मा एचपी इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 10 का छात्र है। आज प्री बोर्ड हिंदी का पेपर दे रहा था। कि तभी टीचर ने हैड डाउन करने के लिए कहा। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। टीचरों ने उसके साथ मारपीट की। इस मामले में स्कूल के डायरेक्टर को फोन किया। उन्होंने फोन नहीं उठाया।