वारासिवनी: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योग, लिया निरोगी जीवन का संकल्प
वारासिवनी में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। छोटी टीहली बाई स्कूल परिसर में महर्षि पतंजलि योग समिति द्वारा आयोजित सामूहिक योग शिविर में सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर योग के माध्यम से स्वस्थ रहने का संकल्प लिया। बाल साधकों ने आकर्षक योग प्रदर्शन किया। योग एवं समाज सेवा में योगदान देने वाले वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान किया गया।