मोहम्मदाबाद क्षेत्र में इटावा बरेली हाईवे पर रविवार सोमवार की रात सड़क हादसे में होटल कर्मचारी सोनू उम्र 32 वर्ष की मौत हो गई। ग्राम वनपोई के पास पैदल जा रहे सोनू को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर डायल 112 और डायल 108 मौके पर पहुंचीं और सोनू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर जितेंद्र यादव ने उसे मृत घोषित