गिधौर: गिद्धौर के विभिन्न छठ घाटों पर प्रशासनिक उदासीनता के कारण अब तक नहीं हुई सफाई
Gidhaur, Jamui | Oct 22, 2025 लोक आस्था का महापर्व छठ शनिवार से नहाय-खाय के साथ शुरू होगा, लेकिन प्रखंड के उलाय, आंजन, नागी व नकटी नदियों के दर्जनों छठ घाटों पर अबतक सफाई नहीं हो सकी है। दुर्गा मंदिर घाट, कलाली घाट, महुली घाट, धोबिया घाट व छतरपुर घाट पर कचरे का अंबार लगा हुआ है। यह जानकारी स्थानीय लोगों ने बुधवार को 9:30 बजे दी।