बकानी: बकानी कृषि उपज मंडी में 88 लाख रुपए की लागत से बन रहे सीसी रोड पर विधायक ने लगाए घटिया निर्माण के आरोप
बकानी कृषि उपज मंडी में 88 लाख की लागत से बन रही सीसी सड़क पर उठे सवाल बकानी। कृषि उपज मंडी में 88 लाख रुपये की लागत से बन रही सीसी सड़क के निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। क्षेत्रीय विधायक सुरेश गुर्जर द्वारा मौके पर निरीक्षण किया गया, जिसमें निर्माण की गुणवत्ता को लेकर नाराज़गी जताई गई।निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सड़क निर्माण में आवश्यक मानकों का पालन नहीं किया जा रहा