थावे: थावे प्रखंड में 55 स्थानों पर मां सरस्वती की प्रतिमाओं का विसर्जन, थाना प्रभारी ने दी जानकारी
थावे प्रखंड के अलग अलग जगहों पर स्थापित मां सरस्वती की 55 प्रतिमाओं का विसर्जन बुधवार को किया गया। इस दौरान पुलिस की मौजूदगी में बारी बारी से विसर्जन का कार्य किया गया। इस दौरान काफी संख्या में आम लोग भी मौजूद रहे। इसकी जानकारी थावे थाना प्रभारी धीरज कुमार ने दी।