पन्ना: भू-अर्जन की जंग में प्रशासन पर भटनागर बरसे, कहा- दहशत फैलाना बंद करो, कहीं लाठीचार्ज तो कहीं जलती चिताएं
Panna, Panna | May 14, 2026 सामाजिक कार्यकर्ता अमित भटनागर ने भू-अर्जन की कार्रवाई को अवैध बताते हुए प्रशासन को खुली चुनौती दी है। उन्होंने पुलिसिया दमन, महिलाओं पर लाठीचार्ज और मांगलिक कार्यक्रमों में दबिश की तीखी आलोचना की। भटनागर का स्पष्ट कहना है कि यदि प्रशासन के पास ग्राम सभा की अनुमति और पुनर्वास के वैध दस्तावेज हैं तो वे स्वयं गांव खाली करा देंगे।