शामली: जलालाबाद अधिशासी अधिकारी ने नगर पंचायत क्षेत्र मे नियम विरुद्ध किए गए लाखों के काम समाज सेवा किया घोषित
Shamli, Shamli | Feb 26, 2024 जनपद की जलालाबाद नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी एवं नगर पंचायत बोर्ड के सदस्यों में पिछले कई माह से गतिरोध चला आ रहा है। इसी गतिरोध के चलते जलालाबाद में अतिरिक्त प्रभार के रूप में तैनात अधिशासी अधिकारी जितेंद्र कुमार के तबादला होने एवं अन्य अधिशासी अधिकारी के तैनात होने की सूचना आ रही थी।