शामली: झिंझाना में गाडियों के अवैध कटान की सूचना पर पुलिस का छापा, भारी मात्रा में गाडियों के पुर्जें व उपकरण बरामद
Shamli, Shamli | Feb 26, 2024 दरअसल, पिछले कई दिनों से झिंझाना में चोरी की गाडियों को काटने की सूचनाएं प्राप्त हो रही थी। खबर यह भी थी कि झिंझाना में एक बड़ा गैंग विभिन्न स्थानों से चोरी होने वाले वाहनों को रातोरात काटकर उनके पुर्जें व लोहा बेच देता था। इसी सूचना पर सोमवार को पुलिस ने सीओ ने नेतृत्व में झिंझाना में एक गोदाम पर छापेमारी कर भारी माल बरामद किया है। जांच पड़ताल जारी है।