शामली: राजकीय इंटर कॉलेज लिलौन के सभागार में संपन्न हुआ विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति का दो दिवसीय प्रशिक्षण
Shamli, Shamli | Feb 26, 2024 शामली जिले के सभी राजकीय इण्टर कॉलेजों व राजकीय हाईस्कूल के विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति के 10—10 सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज लिलौन के सभागार में संपन्न हुआ। समापन कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक जे एस शाक्य ने प्रशिक्षण की उपयोगिता व उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।