डंडा: डंडा पंचायत सचिवालय में कृषि योजनाओं पर बैठक, मुखिया रूपा देवी ने किसानों को आधुनिक खेती के लिए किया प्रेरित
Danda, Garhwa | Jul 28, 2026 डंडा प्रखंड के डंडा पंचायत सचिवालय में मंगलवार को मुखिया रूपा देवी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में किसान मित्र और बड़ी संख्या में महिला-पुरुष किसान शामिल हुए। बैठक के दौरान कृषि विभाग की ओर से मिलने वाले अनुदानित और निश्शुल्क बीजों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही उन सभी किसानों का मौके पर ही पंजीकरण किया गया, जिन्हें