धरियावद: धरियावद में भारतीय जनता पार्टी का किसान सम्मेलन आयोजित हुआ
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की ओर से धरियावद के चंद्रप्रभु उद्यान में जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह झाला के नेतृत्व में विशाल किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों की समस्याओं,कृषि विकास और सरकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई है। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी,कार्यकर्ता एवं सैकड़ो की संख्या में किसान सम्मिलित हुए है।