लोहरदगा: कचहरी मोड़ ओवरब्रिज के पास बड़ा हादसा, स्विफ्ट डिजायर (JH01 GK8448) टक्कर मारकर भागी
लोहरदगा: शहर में एक तेज रफ्तार कार और बाइक के बीच टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना कचहरी मोड़ ओवरब्रिज के समीप हुई, जहां स्विफ्ट डिजायर कार (संख्या JH01 GK8448) ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक पर दो लोग सवार थे जो किस्को की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कचहरी मोड़ ओवरब्रिज के पास