कांके: पिठोरिया चौक पर बंद समर्थकों ने लगाया जाम, वाहनों की लगी लंबी कतार
Kanke, Ranchi | Jan 17, 2026 पिठोरिया चौक को शनिवार सुबह करीब 11 बजे बंद समर्थकों ने जाम कर दिया है। पिठोरिया चौक जाम होने से वाहनों की लंबी कतार लग गई है। बता दें कि आदिवासी नेता और पड़हा राजा सोमा मुंडा की हत्या के विरोध में आज विभिन्न आदिवासी संगठनों ने झारखण्ड बंद का आह्वान किया है। बंद का असर सुबह से ही झारखंड के कई जिलों में देखने को मिला।