मुरैना नगर: पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाई गई होली, एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर पुलिसकर्मियों ने किया नृत्य; SP भी रहे मौजूद
मुरैना पुलिस लाईन में आज रंगों का त्योहार होली बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर एसपी समीर सौरभ सहित जिले के पुलिस अधिकारी और जवानों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।इस होली उत्सव में अधिकारी और पुलिसकर्मियों ने ढोल की थाप पर जमकर नृत्य किया और आपसी सद्भाव का संदेश दिया।एसपी ने जवानों के साथ रंग-गुलाल उड़ाकर डांस भी किया।