मुरैना नगर: गणेशपुरा में कब्रिस्तान के पास नाना के घर आई 7 साल की बच्ची को कुत्ते ने काटा, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती
मुरैना शहर के गणेशपुरा स्थित कब्रिस्तान इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति के घर पर पालतू कुत्ते को खिलाते समय 7 साल की नातनी को कुत्ते ने काट लिया जिससे वो घायल हो गई।पता चलते ही परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आये जहाँ इमरजेंसी डियूटी पर उपस्थित डॉक्टर व नर्सिंग स्टॉफ ने इलाज किया घायल बालिका के कान में टांगे लगाए गए प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर दिया है।