नैनीताल के बिरला रोड स्थित एक होटल की पार्किंग में कार खड़ी करते समय चालक ने नियंत्रण खो दिया। कार पार्किंग की दीवार तोड़ते हुए नीचे सड़क पर जा गिरी और दीवार व सड़क के बीच अटक गई। गनीमत रही कि चालक बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद बिरला रोड पर कई घंटों तक यातायात बाधित रहा। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से कार को हटाने के बाद यातायात सुचारू हुआ।
#Nainital #NainitalNews #UttarakhandNews #BirlaRoad #CarAccident