सिरोंज: चाठोली निवासी 12वीं टॉपर मुस्कान दांगी का भोपाल में सीएम ने किया सम्मान
Sironj, Vidisha | Aug 11, 2024 भोपाल के रवीन्द्र भवन में आयोजित कार्यक्रम में सिरोंज की मुस्कान दांगी का मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सम्मान किया।ज्ञात हो की चाठोली निवासी कुमारी मुस्कान दांगी ने 12 वीं कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रदेश में सिरोंज का नाम रोशन किया था।रविवार को भोपाल में सीएम मोहन यादव ने मुस्कान का सम्मान किया।