बाह: रटोटी गांव के पास कार अनियंत्रित होकर पलटी, सभी लोग सुरक्षित
पिनाहट थाना क्षेत्र में रटोटी गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। कार में छह लोग सवार थे, जो कंध गांव से रिश्तेदारी से लौट रहे थे। जैसे ही वाहन रटोटी के पास पहुंचा, चालक नियंत्रण खो बैठा और हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन ग्रामीणों की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की।