गोरखपुर में मोबाइल लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एम्स थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की।