बांसवाड़ा: भारतीय जनता पार्टी तलवाड़ा मंडल की बैठक चिड़ियावासा में आयोजित
भारतीय जनता पार्टी तलवाड़ा भाजपा मंडल की बैठक रविवार सुबह 11 बजे चिड़ियावासा शक्ति केंद्र पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हेमंत पंड्या ने की तथा मुख्य अतिथि वरिष्ठ एवं पूर्व जिला मंत्री रुपलाल यादव थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सरपंच गौतमलाल निनामा बड़गांव, देवीलाल सुथार भचड़ीया, रमेश रगावा, मंडल मंत्री विनोद यादव,लतेश सेवक आदि मौजूद रहे।