मिहींपुरवा: मिहींपुरवा कस्बे में सड़क पार कर रहे युवक को बाइक ने मारी टक्कर, हादसे में युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
मोतीपुर थाना क्षेत्र के मिहींपुरवा कस्बे में मंगलवार को एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। सड़क पार कर रहे युवक को एक अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिसके बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया।स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर पहुंचाया। हालांकि, वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।