शिवपुरी नगर: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की शिवपुरी में भागवत कथा शुरू, कहा- 'जो राम का नहीं, वो किसी काम का नहीं'
शिवपुरी के नर्सरी ग्राउंड में सोमवार दोपहर 3 बजे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हिंदुत्व, धर्म और राम के खिलाफ खड़े लोगों का त्याग करने वाला त्यागी है। जो राम का नहीं, तो किसी काम का नहीं। ऐसे लोगों का त्याग ही श्रेष्ठ त्याग है।