बरवाला: नेशनल हाईवे पर टाबर गांव के पास दो मोटरसाइकिल सवारों की हुई टक्कर, एक अस्पताल में भर्ती
नेशनल हाईवे पर टाबर गांव के नजदीक दो मोटरसाइकिल आपस में टकराने का मामला सोमवार को शाम 5 बजे के करीब सामने आया है। मिली जानकारी अनुसार इस हादसे में नारायणगढ़ के रहने वाले शिवम कुमार को चोट आई है जिसे रायपुर रानी के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।