जौनपुर: शाही किले में योग प्रोटोकॉल का अभ्यास, डीएम ने तैयारियों का किया निरीक्षण
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य आयोजन से एक दिन पहले शनिवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे ऐतिहासिक शाही किले में योग प्रोटोकॉल का पूर्वाभ्यास कराया गया। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. के निर्देशन में आयोजित अभ्यास सत्र में योग गुरु अचल हरिमूर्ति ने अधिकारियों, कर्मचारियों और उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया