इटावा: चौबिया पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर 3 अभियोगों से संबंधित 82 लाख रुपए की शराब को जेसीबी के माध्यम से नष्ट किया
Etawah, Etawah | Apr 20, 2026 चौबिया पुलिस द्वारा न्यायालय के आदेश पर 3 अभियोगो से संबंधित लगभग 9430 लीटर अवैध शराब को जेसीबी के माध्यम से नष्ट किया गया है। जिसकी कीमत 82 लाख रुपए बताई जा रही है। सोमवार शाम करीब 6:25 पर पुलिस ने जानकारी साझा की है। यह कार्यवाही पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त रूप से कार्यवाही की गई है